बीकानेर। दलित उत्पीडन की घटनाओं को लेकर गांधी पार्क से जिला कलेक्ट्रेट पैदल मार्च कर जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।
आज दिनांक 12 /4 /2021 को भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) इकाई ,बीकानेर द्वारा राजस्थान प्रदेश के जिला बीकानेर में दलितों पर बढ़ रहे ,अमानवीय उत्पीड़न की घटनाओं एवं अनुसूचित जाति की बस्तियों में शराब के ठेके हटाने की मांग को लेकर गांधी पार्क से जिला कलेक्टर बीकानेर तक पैदल मार्च कर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के मार्फत माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें बीकानेर जिले में पिछले दिनों दलित समुदाय पर घटित होने वाली घटनाओं के बारे में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवाया गया. भीम आर्मी जिला प्रभारी राहुल सिद्धार्थ ने बताया कि बीकानेर जिले में आए दिन दलितों पर अत्याचार व मानवीय घटनाएं हो रही है जिला प्रशासन घटना के घटित होने के महीनों बीत जाने पर भी कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं कर रहे हैं,जिसके कारण बीकानेर जिले की प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सागरमल गुडा़ ने बताया कि विगत वर्षों से बीकानेर जिले में अनुसूचित जाति के समुदाय पर लगातार अत्याचार व उत्पीड़न की घटनाएं घटित हो रही है जिसके कारण दलित समुदाय सदमे म...